सीजी- सीजी: सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज, फीस वसूलकर परीक्षा से वंचित रखने का आरोप, सील किया – INA

जिले में ग्राम तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को तत्काल सील कर बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों से पूरी फीस वसूलने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने से वंचित रखने की शिकायत पर प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के दौरान संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने बिना पंजीयन संस्थान के संचालन को पूरी तरह नियम विरुद्ध मानते हुए मौके पर कार्रवाई की और संस्थान को तुरंत बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

बिना पंजीयन संचालित हो रहा था संस्थान

इस गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के खिलाफ विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संस्थान ने डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) और बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (बीएमएलटी) के विद्यार्थियों से पूरी फीस वसूल की लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रखा गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच में स्पष्ट हुआ कि संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं है। इसके बाद नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

ये भी पढ़ें: सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची

मौके पर पहुंचकर संस्थान किया सील

जांच के दौरान अनियमितता और बिना पंजीयन संचालन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक दल ने तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया। इसके साथ ही संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद करने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए।

विद्यार्थियों के भविष्य पर टिकी नजर

इस कार्रवाई के बाद अब विद्यार्थियों को राहत मिलने का इंतजार है। डीएमएलटी और बीएमएलटी के विद्यार्थियों से पूरी फीस लेने के बावजूद परीक्षा से वंचित रखे जाने के कारण उनकी पढ़ाई और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि विद्यार्थियों की फीस वापसी, उनकी . की पढ़ाई और उन्हें परीक्षा में शामिल कराने को लेकर प्रशासन की ओर से . की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button