Sport : अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 गेंदबाज #INA

Arshdeep Singh New World Record : टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आज यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अर्शदीप सिंह एक रिकॉर्ड में दुनिया में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाजी बन गए हैं. वहीं दूसरे रिकॉर्ड में अर्शदीप सिंह ये रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बॉलर बन गए हैं. अर्शदीप सिंह ने कौन-कौन से रिकॉर्ड ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में अपने नाम किए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेकर बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड

इस मैच में अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला, उन्होंने पारी के 19वें और अपने चौथे ओवर में इस मैच का एकमात्र विकेट हासिल किया. अर्शदीप सिंह ने मिचेल सेंटनर 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर डीप प्वाइंट पर नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया. इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए. इस 1 विकेट के साथ ही अर्शदीप सिंह ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. 

अर्शदीप ने पूरे किए 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट

इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. वो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाले भी पहले भारतीय गेंदबाजी बन गए हैं. अर्शदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज तो पहले से ही बने हुए हैं. उन्होंने अपने 103वें टी20 मैच में ये कारनामा हासिल किया है.

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

गेंदबाज

मैच

पारी

विकेट

4 विकेट हॉल

5 विकेट हॉल

अर्शदीप सिंह

103*

99

150

2

1

जसप्रीत बुमराह

100

97

126

1

0

अक्षर पटेल

116*

107

115

0

0

हार्दिक पांड्या

138

125

114

3

0

कुलदीप यादव

56

54

98

3

2

अर्शदीप सिंह ने इतिहास रन बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के 27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही एक केलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को पीछे छोड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है. साल 2022 में जोशुआ लिटिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 मुकाबलों में 39 विकेट हासिल किए थे. जबकि साल 2026 में अर्शदीप सिंह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 मुकाबलों में 40 विकेट हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही इस मामले में अर्शदीप सिंह सबसे आगे निकल गए हैं.

एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा T20I विकेट (ICC फुल मेंबर नेशंस)

  • अर्शदीप सिंह (इंडिया) – 2026 में 40विकेट
  • जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) – 2022 में 39 विकेट
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 2024 में 38 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (इंडिया) – 2022 में 37 विकेट

भारत-न्यूजीलैंड मैच का अब तक का हाल

इस मैच की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए हैं. अब इंडियन क्रिकेट टीम को इस मुकाबले को जीतकर के लिए 260 रन बनाने होंगे. इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैड के लिए 107 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 65 रनों की आतिशी पारी खेली. भारत के लिए मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बदलाव, वैभव और भुवनेश्वर बाहर

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button