Sport : 'हमने ऐसा ही किया…', भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा #INA

Mitchell Santner Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 260 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था. फिर, रही सही कसर उनके गेंदबाजों ने पूरी कर दी और टीम इंडिया को 172 के स्कोर पर ही रोक दिया. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 87 रन से मैच को जीत लिया.
क्या बोले मिचेल सैंटनर?
New Zealand win by 87 runs in Auckland.
Our focus shifts . the 5th T20I in Hamilton on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/fx264c9iLe#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/mZccr7XMfl
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भी टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा. इस सीरीज में लगातार कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस हारे हैं. हालांकि, चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का खाता खोल लिया है और ये टीम अब 1-3 पर पहुंच गई है.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “एक और टॉस हारे. हवा चलने की वजह से ओस नहीं पड़ी. इन बल्लेबाजों के खिलाफ आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है और हमने ऐसा ही किया. शुरुआत में हमने देखा कि गेंद तेजी से निकल रही थी.”
Equalling his own record ✍️
Glenn Phillips lights up Eden Park with his third T20I century and the joint fastest for New Zealand, equalling his 46-ball ton against the West Indies at Bay Oval in 2020 💥 pic.twitter.com/KHc852x3pp
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. खासतौर पर जैकब डफी, जिन्होंने भारत के 4 विकेट झटके और उसे बैकफुट पर धकेल दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, “हमारे गेंदबाजों ने जोर लगाया और पावरप्ले में विकेट लेने में कामयाब रहे. पिच में थोड़ी मदद मिल रही थी, जो हम चाहते भी थे. जिस पिच पर उछाल हो, वहां खेलना काफी अच्छा रहता है.”
A night . remember in the City of Sails 👌 #NZvIND | 📸 = @PhotosportNZ pic.twitter.com/fQfGlHGVWu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, “ब्रेसवेल ने जिस तरह से आकर पहली गेंद से ही खेलना शुरू किया और स्कोर को 260 तक पहुंचाया… ‘बीस्टी’ (ब्रेसवेल) को रन बनाते देखकर अच्छा लगा, वह नेट्स में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने कुछ मुश्किल फैसले लिए और उन लेंथ की गेंदों पर सीधे मैदान की तरफ शॉट खेले. डफी ने सटीक हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की और शुरुआत में ही दो विकेट लिए, जो बहुत अच्छा रहा.”
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 गेंदबाज
'हमने ऐसा ही किया…', भारत की इस कमजोरी का कीवी टीम ने उठाया फायदा, खुद कप्तान ने किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,