यूपी – पीएम किसान सम्मान निधि: आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचे या नहीं, मोदी ने जारी की 24वीं किस्त – INA

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है। 24वीं किस्त जारी करने के लिए गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। पीएम ने 18,690 करोड़ से अधिक की राशि 24वीं किस्त के रूप में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को हस्तांतरित की।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत अलीगढ़ जिले के 3,04,172 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इस तरह जिले के किसानों के खातों में कुल 60 करोड़ 83 लाख 44 हजार रुपये पहुंचे हैं। इससे पहले 23वीं किस्त में जिले के 2,91,501 किसानों को योजना का लाभ मिला था। इस बार 24वीं किस्त में लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़कर 3,04,172 हो गई है।
शुक्रवार को कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान आयोजित किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मान निधि की धनराशि जारी होने पर किसानों ने खुशी जताई। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अरुण चौधरी, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पीएम किसान सम्मान निधि पहली किस्त कब आई
पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को जारी की गई थी। योजना की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर से की थी, जिसमें एक करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहली किस्त पहुंचाई गई थी। यह योजना आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2018 से लागू मानी जाती है।
किस्त का लाभ लेने के लिए यह तीन काम जरूरी हैं
- ई-केवाईसी
- भू-सत्यापन
- आधार लिंक
किसे मिलती है किस्त?
किस्त सिर्फ पात्र लोगों को मिलती है। आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपने अगर ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाए हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर Beneficiary List पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें
- अब आप देखेंगे कि पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ गई है
- ऐसे में आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं