यूपी – यूपी: जासूसी-आतंकी वारदातों से जुड़े रहे हैं कानपुर के तार, पकड़े गए हैं कई आईएसआई एजेंट, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट – INA

कानपुर शहर से कभी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारियां हुईं कभी बम धमाकों में दहशत फैलाने वालों का नाम सामने आया। वहीं, आतंकी गतिविधियों की जांच के तार भी कानपुर तक पहुंचे। ताजा मामले में यूपी एटीएस ने कानपुर से अंकित संखवार को गिरफ्तार किया है। उस पर लाखों फर्जी ईमेल आईडी तैयार कर पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे भारत विरोधी तत्वों को क्रिप्टो करेंसी के बदले बेचने का आरोप है।



जांच एजेंसियों के अनुसार, इन आईडी का इस्तेमाल स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने में किया गया। अब जांच का अहम सवाल यह है कि इन डिजिटल पहचानों के पीछे कौन लोग थे और उनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में हुआ। इससे शहर से जुड़े सुरक्षा संबंधी सवाल फिर चर्चा में हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button