सीजी- रायगढ़: देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा, 4,800 मेगावाट क्षमता विस्तार की तैयारी – INA

देश में बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एनटीपीसी लारा विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता और सामुदायिक विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसको लेकर आज आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना अधिकारी ने संयंत्र के प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की।

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में स्थित एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने मीडिया को बताया कि एनटीपीसी लारा ने 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (PLF) तथा 86.28 प्रतिशत मासिक PLF के साथ एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्टेशन ने 5.91 प्रतिशत वार्षिक और 5.85 प्रतिशत मासिक सहायक विद्युत खपत (APC) के साथ दूसरा सबसे कम स्तर दर्ज किया। वहीं 0.47 प्रतिशत का वार्षिक साइकिल मेकअप एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। ये उपलब्धियां संयंत्र की परिचालन दक्षता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाती हैं।

ये भी पढ़ें: सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची

परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को 4,800 मेगावाट तक विस्तारित करने की प्रस्तावित योजना तथा सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों के बारे में बताया गया।

एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों पर चर्चा करते हुए आसपास के गांव में लगातार विकास के अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।


Credit By Amar Ujala

Back to top button