Sport : 31 वर्षीय कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के वकार यूनुस को पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड #INA

Kagiso Rabada : कगिसो रबाडा ने धमाकेदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के 31 वषीय गेंदबाज दाएं हाथ के गेंदबाज ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है. उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. कगिसो रबाडा ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज और कोच वकार यूनुस को भी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए जानते हैं. 

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही रबाडा 350 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए. उनसे पहले साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन (439), शॉन पोलक (421) और मखाया एंटिनी (390) यह कारनामा कर चुके हैं.

कगिसो रबाडा ने वकार यूनुस को छोड़ा पीछे

कगिसो रबाडा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अब वो अपने हमवतन डेल स्टेन और पाकिस्तान के वकार यूनुस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले नंबर-1 गेंदबाज ब गए हैं.  

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट

  • 13808 – कगिसो रबाडा*
  • 14719 – डेल स्टेन
  • 14905 – वकार यूनूस
  • 16285 – मैल्कम मार्शल
  • 16908 – मिशेल स्टार्क

रबाडा इस मामले में चौथे नंबर पर पहुंचे

कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टेस्ट मैचों में 350 विकेट हासिल करने वाले चौथे तेज गेबदबाज बन गए हैं. रबाडा ने 75 मैचों में 350 विकेट पूरे किए हैं. वहीं रिचरड हैडली और डेल स्टेन ने 69, डेनिस लिली ने 70 और ग्लेन मैकग्राथ ने 74 मैचों में 350 टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे.

पेसर्स में सबसे कम टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले

  • 69 – रिचर्ड हैडली / डेल स्टेन
  • 70 – डेनिस लिली
  • 74 – ग्लेन मैकग्राथ
  • 75 – मैल्कम मार्शल / कगिसो रबाडा*
  • 78 – वकार यूनिस
  • 79 – इमरान खान

कगिसो रबाडा ने 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट किए पूरे

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही कगिसो रबाडा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के लिए 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में 829 विकेट के साथ शॉन पोलॉक सबसे आगे हैं.

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

शॉन पोलॉक – 829
डेल स्टेन – 699
मखाया एंटिनी – 662
एलन डोनाल्ड – 602
कगिसो रबाडा – 600

कगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल किए हैं. वहीं उनके नाम वनडे क्रिकेट में 168 विकेट दर्ज हैं. रबाडा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 83 विकेट चटका चुके हैं. अब उनके पास इसी मुकाबले में अपने इन रिकॉर्ड्स को और बेहतर करने का मौका होगा. 

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच का अब तक का हाल

इस मुकाबले की बात करें तो, साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाए और 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 378 रन बनाए और जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का टारगेट दिया. अब दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 50 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. यहां से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन चाहिए वहीं साउथ अफ्रीका को सिर्फ 4 विकेट की जरूरत हैं. 

ये भी पढ़ें : कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज? टॉप-10 में 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

 

31 वर्षीय कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के वकार यूनुस को पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button