Sport : IND VS NZ: टी-20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड के दावेदार हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है शामिल #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 मैच की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के चौथे टी-20 मैच में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, फिर भी टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है. अब पांचवां मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में अब तक कुछ खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के हकदार हैं.

ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स इस टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में अब यदि वह भारत के साथ खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच में भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाते हैं, तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के सबसे प्रबल दावेदार बन जाएंगे. आंकड़ों की बात करें, तो फिलिप्स ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 92 के औसत और 189.04 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 21 चौके और 17 छक्के लगाए हैं. इस दौरान फिलिप्स ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

अभिषेक शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी उन बल्लेबाजों में शुमार हैं, जो इस टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के दावेदार माने जा रहे हैं. अब यदि वह सेडॉन पार्क में खेले जाने वाले आखिरी मैच में भी अपनी टीम के लिए अहम रन बनाते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं, तो उनका POTS अवॉर्ड पक्का हो जाएगा. आंकड़ों की बात करें, तो अभिषेक ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 49 के औसत और 227.91 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 16 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने एक शतक लगाया है. उनका हाईएस्ट स्कोर 1123 रनों का रहा है.

डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी जारी टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत सकते हैं. मिचेल ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 49 के औसत और 172.94 की स्ट्राइक रेट से 147 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के निकले हैं. इस सीरीज में डेरिल मिचेल ने एक अर्धशतक लगाया है. यदि मिचेल आखिरी मैच में भी बड़ी पारी खेलते हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में आगे निकल जाते हैं, तो वह POTS अवॉर्ड जीत सकते हैं.

मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में सैंटनर ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 11.22 के औसत से 9 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने एक फोर विकेट हॉल लिया है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज? टॉप-10 में 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

IND VS NZ: टी-20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड के दावेदार हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button