UP News: लखनऊ के तिहरे हत्याकांड में बड़ा एक्शन… पहले इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब पूरी चौकी लाइन हाजिर – INA
Lucknow Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है. हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कश्मीरी मोहल्ला चौकी से जुड़े पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए चौकी से जुड़े पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ला चौकी क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा शुरू की थी. इसी क्रम में चौकी पर तैनात दरोगा शिव कुमार यादव समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. इनमें हेड कांस्टेबल उमेश और दो सिपाही भी शामिल हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
चार पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस विभाग पहले ही सख्त रुख अपना चुका है. हत्याकांड के बाद सआदतगंज इंस्पेक्टर और संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है. अब चौकी से जुड़े अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने से साफ है कि विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है. इस कार्रवाई को तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार की ओर से की गई गोपनीय कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है.
आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत भूमिका और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है. वहीं, तिहरे हत्याकांड की जांच और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर बनी हुई है. राजधानी में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है.
लखनऊ के तिहरे हत्याकांड में बड़ा एक्शन… पहले इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब पूरी चौकी लाइन हाजिर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,