Sport : विराट कोहली वनडे सीरीज में तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास भी न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli Record : विराट कोहली और रोहित शर्मा 4 नवंबर से एक्शन में नजर आएंगे. भारत के दोनों सुपर स्टार खिलाड़ी बुधवार से मैदान पर धमाल मचाते हुए फैंस को नजर आने वाले हैं. इस बार रोहित और विराट न्यूजीलैंड की पिचों पर अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को खेलना है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाने वाली है. इस सीरीज का अंत 15 नवंबर को होगा. 

ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क, 7 नवंबर को वेलिंगटन के एचएनआरवाई स्टेडियम में और फिर 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में फैंस को झूमने पर मजबूर करेंगे. इसके बाद ये दोनों सुपर स्टार प्लेयर अंतिम दो वनडे मैचों में 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में धमाल मचाएंगे. इस पूरी सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास एक-एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने नाम खास कीर्तिमान कर सकते हैं. रोहित-विराट कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए जानते हैं. 

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका

विराट कोहली के पास इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ उनको पीछे छोड़ने का मौका होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में विराट कोहली के पास भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लागने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. सचिन ने भारत के लिए 463 मैचों की 452 पारियों में 195 छक्के लगाए हैं. 

विराट कोहली अब तक इंडिया के लिए 317 मैचों की 305 पारियों में 181 छक्के लगा चुके हैं. अब विराट के पास सचिन को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 14 छक्के लगाने होंगे. इस सीरीज में अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो, वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए जाएंगे.

इसके साथ ही विराट कोहली के पास मौका होगा कि वो पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में अपने 200 छक्के पूरे करें. उन्होंने भारत के लिए वनडे में 200 छक्के पूरे करने के लिए 19 छक्के लगाए होंगे. इस सीरीज में अगर वो 19 छक्के जड़े दते हैं तो, वो भारत के लिए 200 छक्के लगाने वाले भी तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक

खिलाड़ी

मैच

पारी

छक्के

1

रोहित शर्मा

291

283

381

2

एमएस धोनी

347

294

222

3

सचिन तेंदुलकर

463

452

195

4

सौरव गांगुली

308

297

189

5

विराट कोहली

317

305

181

6

युवराज सिंह

301

275

153

7

वीरेंद्र सहवाग

241

235

131

8

सुरेश रैना

226

194

120

रोहित शर्मा के पास वनडे सीरीज में इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 291 मैचों की 283 पारियों में भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 381 छक्के लगाए हैं. अब रोहित शर्मा के पास एक खास कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा. 

रोहित शर्मा के पास टीम इंडिया की ओर से वनडे क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने का मौका होगा. इस पांच मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा अगर 19 छक्के लगा लेते हैं तो, वो 400 छक्के पूरे कर लेंगे. भारतीय क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में किसी बल्लेबाज ने आज तक 400 छक्कों का आंकड़ा नहीं छुआ है.

अब तक रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे में 12120 रन बना चुके हैं. उनके नाम 1148 चौके भी दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली ने वनडे में 15109 रन बनाए हैं. विराट 1402 चौके भी लगाए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन दोनों के पास अपने आंकड़े और बेहतर करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें : बदल जाएगी टाइमिंग! सुबह-सुबह इतने बजे शुरू हो जाएंगे वनडे मैच, एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए सही टाइमिंग

विराट कोहली वनडे सीरीज में तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास भी न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button