UP News: वर्दी फाड़ी, मारपीट कर नोंचा नेम प्लेट… बरेली में वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 7 अरेस्ट – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है. सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव में वारंटियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और हिरासत में लिए गए एक वारंटी को जबरन छुड़ा लिया. हमलावरों ने दरोगा की पिटाई कर दी, जबकि एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और उसके नेम प्लेट व बिल्ले नोच लिए. इतना ही नहीं, दरोगा की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम सीबीगंज थाने में तैनात दरोगा पवन शर्मा पुलिस टीम के साथ तिलियापुर गांव पहुंचे थे. टीम में कांस्टेबल अरविंद कुमार, अंजलि, सचिन धामा और संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस टीम गांव में वारंटी भोला और लईक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गई थी. बताया गया कि पुलिस ने मौके पर लईक को पकड़ लिया. इसी दौरान परिवार और आसपास की कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुरुषों को मौके पर बुला लिया. कुछ ही देर में वहां कई लोग इकट्ठा हो गए. आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और लईक को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. अचानक हुए विरोध और हमले से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए.
दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश
आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा पवन शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उनकी पिस्टल छीनने की भी कोशिश की गई. वहीं, कांस्टेबल अरविंद कुमार को भी निशाना बनाया गया. हमलावरों ने उनकी वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट के साथ बिल्ले भी नोच लिए. मारपीट में दरोगा और सिपाही घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख दरोगा और सिपाही ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना तत्काल थाने को दी गई. इसके बाद थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस बल को आता देखकर हमलावर वहां से भागने लगे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हमलावरों को खदेड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए वारंटी लईक को पकड़ लिया.
सात आरोपी गिरफ्तार
दरोगा पवन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. नामजद आरोपियों में भोला और लईक पुत्रगण शर्फद्दीन उर्फ सिपइया, नेहा पत्नी भोला, कुबरा पत्नी लईक, आदिल पुत्र नन्हे टेलर, शरमीम पत्नी नन्हे टेलर, तोहिद पुत्र लईक, शाबीर पुत्र मुंशी, जाहिद पुत्र शाबीर, राशिद पुत्र जाहिद, शाहिद पुत्र शाबीर शामिल हैं. ये सभी तिलियापुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं. इसके अलावा इमरान पुत्र अनीश निवासी मीरापुर, फतेहगंज पश्चिमी का नाम भी मुकदमे में शामिल है.
ग्रामीणों ने पुलिस से वारंटी को छुड़ाया
सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वारंटियों को पकआड़ने गई थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डाली और पकड़े गए वारंटी को छुड़ा लिया. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वर्दी फाड़ी, मारपीट कर नोंचा नेम प्लेट… बरेली में वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 7 अरेस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,