UP News: सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप – INA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट टूट गई. हादसे के समय लिफ्ट में छह से अधिक लोग सवार थे. यह सभी जनगणनाकर्मी थे और स्कूल में आयोजित जनगणना ट्रेनिंग शिविर में हिससा लेकर बाहर निकल रहे थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उधर, घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

मामला नगर के चुनहा स्थित जीडी गोयनका स्कूल का है. इस स्कूल में शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की जनगणना द्वितीय चरण की ट्रेनिंग चल रही थी. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे. इसी दरम्यान लिफ्ट टूट गई. इस दौरान लिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन लिफ्ट तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

मच गया हड़कंप

हादसे के बाद कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई गई है. एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया के मुताबिक लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने की वजह से यह हादसा हुआ है. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी का इलाज हो रहा है और प्रशासन इसपर नजर बनाए हुए हैं.

यहां पहले भी हुआ हादसा

इस स्कूल में पहले भी कई हादसे हुए हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही इस विद्यालय में सटरिंग के दौरान छत भरभरा कर गिर पड़ी थी. इस घटना में भी कई लोग घायल हुए थे. वहीं आज लिफ्ट टूटने की वजह से ये घटना हो गई. फिलहाल डीएम ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन हादसे के बाद इस स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button