Tach – बाप रे! iPhone से भी कहीं ज्यादा महंगा है Samsung का ये नया फोन, जानें W27 में क्या-क्या है खास

सैमसंग ने चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन W27 लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 18,999 युआन यानी करीब 2.72 लाख रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 युआन यानी लगभग 3.15 लाख रुपये रखी गई है.

यह फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित है और खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन और एक्सक्लूसिविटी चाहते हैं.

गोल्डन एक्सेंट और खास डिजाइन में आया Samsung W27

Samsung W27 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका लग्जरी डिजाइन है. फोन में टू-टोन फिनिश के साथ फ्रेम और हिंज पर गोल्डन एक्सेंट दिए गए हैं. इसका डिजाइन चीनी एस्थेटिक्स से प्रेरित है. यह Jihu Blue और Jixia Hong कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

फोन का वजन करीब 215 ग्राम है. वहीं, अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.1mm रह जाती है. हालांकि, प्रीमियम डिजाइन के अलावा इसके कई फीचर्स Samsung के फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन जैसे ही हैं.

200MP कैमरा और 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन-
Samsung W27 में बड़ी फोल्डेबल Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो खुलने पर करीब 8 इंच की है. इसके अलावा बाहर की तरफ 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है. दोनों डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी- परफॉर्मेंस के लिए Samsung W27 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 16GB RAM मिलती है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है, जो इसे दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन से अलग बनाता है.

भारत में लॉन्च होगा Samsung W27? Samsung W27 फिलहाल चीन के लिए एक्सक्लूसिव है. इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी. कंपनी ने अभी भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इस लग्जरी फोल्डेबल फोन के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.


Source link

Back to top button