Sport : जिस रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा का राज, उस रेस में विराट कोहली के पास है आगे आने का मौका, सचिन तेंदुलकर को छोड़ेंगे पीछे #INA

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. ऐसे में एक बार फिर ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर रनों की बारिश करेंगे और इसी के साथ रिकॉर्ड्स की भी बारिश होगी. इस टूर पर विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका है. आइए जान लेते हैं कि इसके लिए विराट को कितने छक्के और लगाने होंगे…

विराट कोहली के पास है सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली डाउन द ग्राउंड बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. मगर, अब न्यूजीलैंड टूर पर विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका है. जी हां, यदि कीवी टीम के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में विराट 15 छक्के लगा लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे.

विराट कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में 2008 से अब तक 181 छक्के लगाए हैं. जबकि, सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में वनडे क्रिकेट में 195 छक्के लगाए. ऐसे में अब 15 छक्के लगाते ही विराट मास्टर-ब्लास्टर से आगे निकल जाएंगे.

रोहित शर्मा का है इस रिकॉर्ड पर राज

विराट कोहली अगर 15 छक्के लगाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे और ऑलओवर 9वें नंबर पर पहुंच जाएंगे. मगर, इस रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा का राज है.

जी हां, हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अब तक 291 मैच खेले हैं, जिसमें 381 छक्के लगाए हैं. ऐसे में अब कीवी टीम के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में रोहित अगर 19 छक्के लगाते हैं, तो वह 400 सिक्स पूरे कर लेंगे और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बनाए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मैच में विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह नंबर-3 की पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले ऐसा कोई दूसरा बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में नहीं कर पाया है. 

यहां देखें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रैंक

खिलाड़ी

देश

मैच

रन

छक्के

शतक

अर्धशतक

1

रोहित शर्मा

भारत

291

12,120

381

35

63

2

एमएस धोनी

भारत

350

10,773

229

10

73

3

सचिन तेंदुलकर

भारत

463

18,426

195

49

96

4

विराट कोहली

भारत

317

15,109

181

55

79

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग

जिस रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा का राज, उस रेस में विराट कोहली के पास है आगे आने का मौका, सचिन तेंदुलकर को छोड़ेंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button