खबर शहर , नर्सिंग छात्रा की माैत पर बवाल: कब्र से निकाली लाश, कलेक्ट्रेट पर हंगामा; परिजन को उकसाने के पीछे बड़ी साजिश! – INA

नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में शनिवार को पूरे दिन चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस-प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बेकाबू होने से रोकने पर रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस घटनाक्रम में एक तरफ जहां पुलिस ने सूझबूझ से शव को गांव भिजवाया वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट गेट पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बाईपास जाम करने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।