Crime- कानपुर: महिला ने फोन कर घर बुलाया, पति-ससुर ने बंधक बनाकर पीटा, युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा -#INA

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में आधी रात महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति और ससुर ने युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
इसके बाद महिला का ससुर युवक के घर पहुंचा और परिजनों को उसके घर में होने की जानकारी दी। परिजन उसे ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके घर में ऑटो भी है।