Sport : T20I खत्म, अब ODI की बारी! 4 नवंबर से होगा वनडे सीरीज का आगाज, एक्शन में लौटेंगे रोहित-विराट, नोट कर लें शेड्यूल और टाइम #INA

IND VS NZ ODI Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली खेली गई टी-20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. मगर, इस बार फैंस को अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को खेलते देखने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ेगा, क्योंकि मैच की टाइमिंग बदलने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वनडे सीरीज की टाइमिंग और शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होंगे वनडे मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच फिलहाल टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जो दोपहर में 12.30 बजे से शुरू होते हैं और इसके लिए टॉस 12 बजे होता है. लेकिन, अब वनडे मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भारतीय फैंस को अपनी नींद भी खराब करनी पड़ेगी. जी हां, भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेलने वाले वनडे मैच सुबह-सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे.

भारत ने 3-2 से जीती टी-20 सीरीज

न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-2 से जीतकर अपने नाम किया. इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने जीत दर्ज की. मगर, फिर आखिरी के दो मैचों में न्यूजीलैंड ने वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. इस तरह 5 मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-2 से जीती. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी जीत दर्ज करे.

विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी नजरें

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हर क्रिकेट फैन को न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. चूंकि, इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे. दोनों ने ही पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले खेले थे और दोनों ने ही अच्छी बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अब कीवी टीम के खिलाफ भी रोहित और विराट के बल्ले से फैंस को बड़ी-बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी.

ऐसा है भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज

T20I खत्म, अब ODI की बारी! 4 नवंबर से होगा वनडे सीरीज का आगाज, एक्शन में लौटेंगे रोहित-विराट, नोट कर लें शेड्यूल और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button