खबर शहर , Agra News: बाइक लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार – INA

आगरा। सदर बाजार पुलिस, सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने नैनाना जाट मोड़ पर बाइक लूट के चार आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी बाइक और वारदात में इस्तेमाल मथुरा से चोरी की बाइक मिली है।


एडिशनल डीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को राजेश शर्मा से नैनाना जाट तिराहे पर तीन बाइक सवारों ने बाइक लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। 31 अक्तूबर को रोहता नहर चौराहे से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दादू उर्फ डीके (निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर), करन (निवासी गढ़ी गुलाबी, इरादतनगर), करन (निवासी कुर्राचित्तरपुर, इरादतनगर) और पंकज (निवासी गोपालपुरा, राजाखेड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी, छिनैती और लूट की वारदातें स्वीकार कीं। करन पर पांच और दादू पर दो मामले दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button