खबर शहर , Agra News: पीठ पर 10 किलो वजन, लक्ष्य 150 किमी दौड़ – INA

आगरा। हौसले और जुनून की परीक्षा के लिए आगरा के युवा धावक अनुराग चौधरी रविवार सुबह 11 बजे दयालबाग स्थित एकल पाठशाला से 150 किलोमीटर की दौड़ पर निकल पड़े हैं। उनका लक्ष्य 24 घंटे में पीठ पर 10 किलोग्राम वजन लादकर यह दूरी पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

पूरी चुनौती के दौरान कैमरों से उन पर लगातार नजर रखी जाएगी। दौड़ को पार्षद भरत शर्मा, प्रधान महेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत महाजन, मनीष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनुराग को दौड़ पूरी कर हरियाणा के पलवल पहुंचना है। इससे पहले वह स्पीति मैराथन में करीब 77 किलोमीटर की कठिन दौड़ पूरी कर अपनी सहनशक्ति साबित कर चुके हैं। इस मौके पर वैशाली, बंटी सचदेवा, कुणाल गुप्ता, विपिन शर्मा, बीडी शर्मा, सिद्धार्थ राजपूत, चेतन पाठक, आशीष गुप्ता, दिनेश और सौरभ मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button