खबर शहर , Agra News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान और स्कूटी चोरी – INA

मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ओम अर्थांजली कॉलोनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और नई स्कूटी चोरी कर ले गए।


मकान मालिक सचिन कुमार पाराशर परिवार सहित बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि दशहरे के दिन नई स्कूटी खरीदकर लाए थे, जिसका अभी रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ था। चोर घर में रखी नई स्कूटी भी ले गए। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख की नकदी, सोने की अंगूठी, चेन, चांदी की पायल, बिछुआ आदि गहने और अन्य सामान भी उठा ले गए। एसीपी सैंया जसवीर सिरोही ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button