UP News: हमीरपुर में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या, भड़के परिजन, पुलिस के वाहन तोड़े, पथराव – INA

यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मुस्करा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ सहित आधा दर्जन थाने की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. जिससे इलाके में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई. फिलहाल मौके पर कई थाने की पुलिस तैनात है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान परिवार से परिचित बताया जा रहा करीब 40 वर्षीय युवक उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. काफी देर बाद बच्ची की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

युवक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

परिजनों ने युवक पर मासूम के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची मुस्करा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़

घटना के बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने कई पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. पथराव में सीओ राठ की गाड़ी, राठ कोतवाली, जलालपुर थाना, बिवांर थाना और डायल 112 की गाड़ियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को मौके से तितर-बितर किया.

FIR दर्ज, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी मृगांक शेखर पाठक खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध और हिंसा में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हमीरपुर में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या, भड़के परिजन, पुलिस के वाहन तोड़े, पथराव


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button