खबर शहर , Agra News: कूड़े में लगी आग, नाली के पानी से बुझाई – INA

आगरा। शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में रविवार दोपहर एक खाली प्लॉट में जमा कूड़े में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी गुल चमन शेरवानी ने बताया कि स्थानीय लोग क्षेत्र में खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकते थे। दोपहर करीब एक बजे कूड़े में आग लग गई। धुआं फैलने लगा और मौके पर भीड़ जुट गई। सबमर्सिबल से आग बुझाने के दौरान बिजली गुल हो गई। नाली से पानी डालकर आग को बुझाया गया। पुलिसकर्मियों को नाली के पानी से आग बुझाते देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों को प्लॉट में कूड़ा नहीं फेंकने की हिदायत दी गई है।