खबर शहर , Agra News: किराएदार ने घर से निकालने पर धमकाया – INA

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला बुधा निवासी रमेशचंद्र ने पूर्व किरायेदार प्रदीप मिश्रा पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रमेशचंद्र ने बताया कि प्रदीप मिश्रा उनके किराएदार थे। व्यवहार ठीक न होने की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया था। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।