UP News: Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सादातगंज थाना क्षेत्र में आने वाले ब्राह्मण टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में, पुलिस ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के साथ, मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है. महिला की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
लखनऊ के सादातगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के कारण ये घटना हुई थी. पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान दिव्या शुक्ला (32) के रूप में हुई है. यह घटना कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी. पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर को सादातगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. इस मामले में वांछित दिव्या शुक्ला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.”
कैलाश एस्टेट में रहती है दिव्या
PTI के मुताबिक, दिव्या मूल रूप से नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला की रहने वाली है और फिलहाल लखनऊ के दुबग्गा में यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास, बरावन कला रोड पर स्थित कैलाश एस्टेट में रह रही है. उसे दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईआईएम रोड पर कुराहा चौराहे से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
क्या था पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, ब्राह्मणी टोला में कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के बाद, मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला ने शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. शिवाजी तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारी थे और लखनऊ में ‘जिला सह-कार्यवाह’ के पद पर कार्यरत थे.
परिवार को सुरक्षा देने की अपील
इस बीच, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी के घर को अवैध निर्माण के कारण सील कर दिया है. पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने तिवारी परिवार की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.
Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,