UP News: दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! यूपी में 185 अतिरिक्त बसें चलेंगी, जानिए किस रूट पर कितनी सुविधा? – INA

दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहारों के दौरान बसों में होने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) वाराणसी परिक्षेत्र से 12 दिनों तक 185 अतिरिक्त बसें चलाएगा. इससे यात्रियों के लिए कुल 331 बसें उपलब्ध रहेंगी. सामान्य दिनों में इस परिक्षेत्र से 146 बसों का संचालन होता है. अतिरिक्त बसों के चलने से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिलेगी.

त्योहारों के दौरान दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए परिवहन निगम ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है. वाराणसी-गोरखपुर रूट पर सबसे ज्यादा 72 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. वहीं, वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 31 और गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 25 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी.

इसके अलावा वाराणसी-कानपुर रूट पर 13, वाराणसी-बैढ़न मार्ग पर 10 और जौनपुर-कानपुर मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. जौनपुर-गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग पर भी 8 और गाजीपुर-गोरखपुर मार्ग पर 8 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा. शक्तिनगर-लखनऊ और शक्तिनगर-कानपुर रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है.

गाजीपुर और जौनपुर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा

इस बार छठ पर्व पर गाजीपुर और जौनपुर के यात्रियों को खास सुविधा मिलने जा रही है. इन दोनों जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं थी. अब त्योहारों के दौरान गाजीपुर से एक और जौनपुर से दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. ये सभी बीएस-6 श्रेणी की बसें होंगी. इस व्यवस्था से दोनों जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सीधी बस सेवा का विकल्प मिलेगा. उन्हें दूसरे शहरों में जाकर बस पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जरूरत के मुताबिक बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होता है. इसी को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र में 185 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं. सामान्य दिनों में 146 बसें संचालित होती हैं, लेकिन त्योहारों के दौरान इनकी संख्या बढ़ाकर 331 कर दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. इसका उद्देश्य यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना और त्योहारों के दौरान होने वाली परेशानी को कम करना है.

कैंट बस स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी मदद

बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए भी व्यवस्था की गई है. वाराणसी के चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस स्टेशन यानी कैंट बस स्टेशन पर 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की तैनाती होगी.

ये कर्मचारी यात्रियों को बसों में बैठाने, अलग-अलग रूट की जानकारी देने और अन्य जरूरी सुविधाओं में मदद करेंगे. इससे त्योहारों के दौरान बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जानकारी और सहायता के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! यूपी में 185 अतिरिक्त बसें चलेंगी, जानिए किस रूट पर कितनी सुविधा?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button