UP News: Aaj Ka Mausam: UP में कोहरा… बंगाल से छत्तीसगढ़ तक बारिश, जानें दिल्ली समेत 23 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: नवंबर के महीने में भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. मौसम विभाग ने आज यानी 2 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश और आंधाी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है. अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है. यहां कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है. आज बारिश या किसी भी तरह के खतरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास जरूर होगा. आने वाले कुछ दिनों न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी.
झारखंड में सुबह-शाम ठंड, बंगाल में बारिश
झारखंड में बारिश के बाद अब तापमान में भारी गिरावट, सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास तथा कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है. झारखंड में आज से 8 नवंबर तक कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में आज बारिश हो सकती है. ओडिशा में 4 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है.
मध्य भारत के मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश और मेघगर्जन के बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां थमने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 5 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 नवंबर तक बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. केरल में 7, कर्नाटक के तटीय और दक्षिण आंतरिक हिस्सों में 5 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज और कल अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं. इन जिलों के 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे, 3 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल
Aaj Ka Mausam: UP में कोहरा… बंगाल से छत्तीसगढ़ तक बारिश, जानें दिल्ली समेत 23 राज्यों का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,