UP News: 100 साल की जमीला बेगम की थम गई थीं सांसे! जनाजे से पहले दोबारा उठ बैठीं, हैरान रह गए परिजन – INA

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक अनोखी घटना हुई है. यहां उम्र के 100 वसंत देख चुकीं एक बुजुर्ग महिला जमीला बेगम का रविवार को देहांत हो गया था. परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. थोड़ी देर बाद ही उनका जनाजा उठने वाला था. इसी बीच अचानक उनके शरीर में हरकत हुई और सांसे चलने लगीं. यह देख वहां मौजूद परिजन और रिश्तेदार हैरान रह गए. अब यह घटना सोशल मीडिया में भी सुर्खियों में है.
मामला हाथरस के मोहल्ला बनियाना का है. यहां रहने वाले सूखे खां की पत्नी जमीला बेगम 100 वर्ष की हो चुकी हैं. परिजनों के अनुसार, रविवार की सुबह उनकी तबीयत खराब हुई और थोड़ी ही देर में उनकी सांसे थम गई. परिवार वालों ने समझा की उनकी मौत हो चुकी है. ऐसे में घर की महिलाएं रोने लगीं. वहीं परिवार के लोगों ने नाते-रिश्तेदारों को सूचना दे दी. फिर उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई. कुछ रिश्तेदार वहां पहुंच भी गए थे.
तभी चल पड़ीं सांसे
परिजन उन्हें नहलाने और कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी दौरान करीब एक घंटे गुजर चुके थे और अचानक जमीला बेगम की सांसें दोबारा से चलने लगीं. यह देखकर परिजनों ने उन्हें उठाकर चारपाई पर लिटाया. जमीला बेगम के अचानक जिंदा हो जाने से घर में मौजूद परिजन एवं रिश्तेदार समेत पास पड़ोस के लोग आश्चर्यचकित रह गए.
बेटे ने बताया पूरा किस्सा
जमीला बेगम के तीन पुत्र टिम्मा खां, भूरा खां और करुआ खां हैं. बड़े बेटे टिम्मा खां ने बताया कि उनकी मां करीब एक महीने से चलने-फिरने में असमर्थ थीं और चारपाई पर ही रहती थीं. रविवार की सुबह उन्हें मृत समझकर रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई थी. साथ ही उनके अंतिम संस्कार की रस्में भी शुरू हो गईं. तभी अचानक उनकी सांसें फिर से चलने लगीं.
100 साल की जमीला बेगम की थम गई थीं सांसे! जनाजे से पहले दोबारा उठ बैठीं, हैरान रह गए परिजन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,