Sport : वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़? भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले नाम आया सामने #INA

Ruturaj Gaikwad : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं, वहां पर उसे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच 15 नवंबर तक खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए भारत की वनडे क्रिकेट टीम का ऐलान बहुत पहले ही हो चुका था. इस सीरीज में दाएं हाथ के 29 वर्षीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भी मौक दिया गया है. उन्होंने पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिली है, लेकिन भारतीय क्रिके फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि, क्या उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी?

भारत की वनडे टीम का बैटिंग ऑर्डर लगभग फिक्स है. नंबर 1 पर शुभमन गिल, नंबर 2 पर रोहित शर्मा, नंबर 3 पर विराट कोहली, नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर केएल राहुल खेलते हैं. ऐसे में गायकवाड़ की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बनती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. क्योंकि उस समय टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही थी. 

किस खिलाड़ी की जगह टीम में लेंगे गायकवाड़

ऐसे में श्रेयस अय्यर की जगह वनडे सीरीज में खाली थी. उनकी जगह पर रुतुराज गायवकाड़ को मौका मिला था. अब जब वनडे सीरीज में अय्यर लौट आए हैं और अंतिम 2 वनडे मैचों के लिए उनको कप्तान बनाया गया है तो, रुतुराज गायकवाड़ किसकी जगह खेलेंगे. ये सवाल सबसे बड़ा है. क्योंकि गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड पहुंचकर वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वो वनडे सीरीज के लिए जमकर नेट प्रैक्सिट कर रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवला उठता है कि, जब श्रेयस अय्यर नंबर – की पोजीशन पर मौजूद होंगे तो, रुतुराज गायकवाड़ को कैसे प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी. तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं.

इस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में रुतुराज गायवकाड़ टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को भारी वर्कलोड के चलते शुरुआती 2 वनडे मैचों से बाहर किया जा सकता है. जब वो बाहर होंगे तो उनकी जगह खाली होगी, जिसको रुतुराज गायकवाड़ भर सकते हैं. अय्यर एशियन गेम्स के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेले फिर बिना ब्रेक के न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेले. अब उनको आराम दिया जा सकता है, जिससे उनका वर्क लोड़ मैनेज किया जा सके.

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड –  श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत के ये 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, इनके आंकड़े हैं शानदार

वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़? भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले नाम आया सामने





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button