Sport : IND vs NZ : टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में दिखा मियां मैजिक, क्राइस्टचर्च में मुकेश कुमार ने भी खेला पंजा #INA

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौर पर हैं. यहां पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल ली है. अब इंडियन क्रिकेट टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से होने वाली है. इसके बाद 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैचो की सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट टीम को शुभमन गिल की कप्तानी में दो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वो खिलाड़ी, जिनको इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है, वो न्यूजीलैंड में रेड बॉल क्रिकेट फॉर्मेट खेलने वाले हैं, अपने आपको उसके लिए तैयार कर रहे हैं. इस कड़ी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज जैसे अन्य खिलाड़ी इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं.
इसी कड़ी में न्यूजीलैंड ए बनाम इंडिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड में अपना मिंया मैजिक फैला दिया है. वहीं भारत के तेज गेंदबाज मुकेश यादव ने भी बॉल के साथ पंजा खोल दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में धमाल मचा दिया है.
मोहम्मद सिराज ने मचाया बॉल के साथ धमाल
मोहम्मद सिराज ने इंडिया ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कुल 35 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. सिराज ने अपने इतने ओवर्स में 3.40 की इकोनोमी के साथ कुल 118 रन खर्च किए. वो भारतीय क्रिकेट टीम के उस स्क्वाड का हिस्सा है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाली है. ऐसे में सिराज ने साबित कर दिया है, कि वो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में आते ही अपना मिंया मैजिक फेला दिया है.
MOHAMMED SIRAJ. THE WARRIOR. THE FIGHTER. THE CHAMPION. pic.twitter.com/l1OY3yWyDO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 4, 2025
भारतीय पेसर मुकेश कुमार ने खोलो पंजा
भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने इंडिया ए की ओर से बॉलिंग करते हुए 39 ओवर में 3 की इकोनमी के साथ 87 रन दिए और 5 विकेट हालिस किए. इस दौरान उन्होंने 9 मेडन ओवर भी डाले, जिसमें उन्होंने अपने नाम एक फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया. बता दें कि, मुकेश कुमार भारत के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं है. लेकिन अगर प्रसिद्ध कृष्णा जो कि, टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए तो,उनकी जगह पर मुकेश को स्क्वाड में मौका मिल सकता है और वो न्यूजीलैंड के लिए घातक साबित हो सकते हैं. क्योंकि कृष्णा चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.
Mukesh Kumar: 29-9-87-5.
Mohammed Siraj: 35-8-118-4.Two stars of India A bowling in the 1st Innings of the 2nd unofficial Test match against New Zealand A 🇮🇳🔥 pic.twitter.com/c95OuL7jOK
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 2, 2026
बता करें, न्यूजीलैंड ए बनाम इंडिया ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की तो, इस मुकाबले में इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 102 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 346 रन बनाए. न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 132.5 ओवर में 10 विकेट पर 424 रन बनाए. अब इंडिया ए दूसरी पारी में 11 ओवर में 32 रन बना चुकी हैं. इस समय इंडिया ए न्यूजीलैंड ए से 46 रन पीछे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
क्रमांक | दिन | तारीख | समय (IST) | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
1 | गुरुवार | 19 नवंबर 2026 | सुबह 3:30 बजे | पहला टेस्ट | वेलिंगटन |
2 | शुक्रवार | 27 नवंबर 2026 | सुबह 3:30 बजे | दूसरा टेस्ट | क्राइस्टचर्च |
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ये खास माइलस्टोन, सचिन-सहवाग समेत इन दिग्गजों के क्लब में मारेंगे एंट्री
IND vs NZ : टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में दिखा मियां मैजिक, क्राइस्टचर्च में मुकेश कुमार ने भी खेला पंजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,