Sport : 'हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे…' पूर्व कोच ने बताई यशस्वी को टीम में चांस न देने की वजह, जानिए टेस्ट सीरीज से पहले क्या कहा? #INA

IND vs NZ Test Series : टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज नवंबर के महीने में खेलने वाली है. न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज 4 से लेकर 15 नवंबर तक खेलने वाली है. इसके बाद टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक खेले जानी वाली है. इस दोनों सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करने वाले हैं. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और सहायक कोच अभिषेक नायर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के बड़ी सलाह दी है. 

अभिषेक नायर की मानें तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन खिलाड़ियों के लिए रेड-बॉल (लाल गेंद) की तैयारी को सबसे पहले रखने के लिए कहा है. नायर की मानें तो न्यूजीलैंड पर टेस्ट सीरीज में दबदबा बनाने के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को रेड-बॉल) क्रिकेट की तैयारी पर जोर देने के लिए कहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का उदाहरण भी दिया है, जब उन्होंने भारत में आकर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया है. तो आइए जानते हैं कि, अभिषेक नायर ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए क्या कहा है. 

अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी बड़ी सलाह

अभिषेक नायर ने कहा कि, ‘न्यूजीलैंड भारत आई थी और उन्होंने हमें टेस्ट सीरीज में हराया था. इससे मुझे भी थोड़ी तकलीफ हुई और हमारे बाकी फैंस को भी हुई. इसी कारण यह एक बहुत बड़ी सीरीज है. वर्ल्ड कप महत्वपूर्ण है लेकिन उसके लिए अभी समय है. मेरे हिसाब से यह टेस्ट सीरीज गौतम गंभीर और भारतीय फैंस के लिए एक निर्णायक सीरीज है’.

अभिषेक नायर ने आगे कहा कि, ‘इसी वजह से मैं चाहता था कि केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी जो दोनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं, वे सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें. इसका कारण यह है कि अब आपको वनडे के लिए तैयारी करनी है और उसके बाद टेस्ट के लिए. मेरी राय में उन्हें रेड-बॉल के साथ प्रैक्टिस करने के लिए एक-दो महीने का समय दिया जाना चाहिए था. जैसे उन्होंने (न्यूजीलैंड) हमें भारत में हराया, वैसे ही हमें उन्हें उनके घर में हराना चाहिए’.

यशस्वी के वनडे सीरीज से बाहर होने की बताई वजह

नायर ने कहा, ‘मुझे पता है कि यशस्वी जायसवाल से जरूर बात हुई होगी कि देखो हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा वैसे भी शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने वाले हैं. इसी वजह से बाहर बैठने के बजाय आप न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयारी करें और रणजी ट्रॉफी खेलें क्योंकि इससे आपको टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने और टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद मिलेगी’.

टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांक

दिन

तारीख

समय (IST)

मुकाबला

स्थान

1

गुरुवार

19 नवंबर 2026

सुबह 3:30 बजे

पहला टेस्ट

वेलिंगटन

2

शुक्रवार

27 नवंबर 2026

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें : वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़? भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले नाम आया सामने

'हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे…' पूर्व कोच ने बताई यशस्वी को टीम में चांस न देने की वजह, जानिए टेस्ट सीरीज से पहले क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button