सीजी- आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, तीन घंटे के अंदर वर्षा के संकेत – INA

छत्तीसगढ़ के तीन-चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार  बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं।

जानें रायपुर के मौसम का हाल?

रापयुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और एक या दो जगहो पर गरज-चमक के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

कैसे रहे पिछले 24 घंटे?

बात पिछले 24 घंटे की करें तो छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। 

दो दिनों के बाद पूर्वानुमान

प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 

कहां पर कितनी हुई बारिश? (आंकड़े सेमी.में)

जगदलपुर में 2 सेमी.

देखें इन जिलों का तापमान

प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 21.1 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 21.8, पेंड्रा रोड में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 17.8, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.3 और न्यूनतम 21.0, राजनांदगांव में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 21.5 दर्ज किया गया।  


Credit By Amar Ujala

Back to top button