Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में किन भारतीय गेंदबाजों ने लिया है सबसे ज्यादा ODI विकेट, इस बार एक भी नहीं आएंगे नजर #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. न्यूजीलैंड की सरजमीं और खासकर ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान हमेशा से भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है. इस मैदान की छोटी बाउंड्री और अनोखा आकार बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट लगाने में मदद करता है, वहीं गेंदबाजों के लिए यहां रन रोकना और विकेट निकालना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता. इसके बावजूद कुछ भारतीय गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में ऑकलैंड की इस पिच पर अपनी स्विंग और रफ्तार का ऐसा जादू बिखेरा कि कीवी बल्लेबाज सरेंडर करने पर मजबूर हो गए. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि ऑकलैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारत के टॉप-5 गेंदबाजों में से एक भी इस बार खेलते नजर नहीं आएंगे. इनमें से कुछ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहुत पहले अलविदा कह चुके हैं, तो कुछ मौजूदा टीम से बाहर हैं. तो ऑकलैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

नंबर-1 पर हैं जवागल श्रीनाथ 

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है. श्रीनाथ ने इस मैदान पर खेले 4 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 3 विकेट रहा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जहां इस मैदान पर रन रोकना बेहद मुश्किल होता है, वहां श्रीनाथ का इकॉनमी रेट महज 2.56 का रहा है.

दूसरे नंबर पर हैं मोहम्मद शमी

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है. शमी ने ऑकलैंड में सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन देकर 3 विकेट रहा है. हालांकि, मौजूदा टीम में शामिल न होने के कारण फैंस इस बार शमी की सीम और सटीक यॉर्कर को मिस करेंगे. 

नंबर-3 पर हैं राजेश चौहान

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर राजेश चौहान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने ऑकलैंड के इस मैदान पर सिर्फ 1 वनडे मैच खेला और उसी मुकाबले में 43 रन देकर 3 विकेट झटके हैं. ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री पर एक स्पिनर के रूप में ऐसा प्रदर्शन वाकई काबिलेतारीफ था.

चौथे नंबर पर हैं आशीष नेहरा

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं. नेहरा ने ऑकलैंड में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट चटकाए हैं. इस पिच पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर 2 विकेट रहा है और उनका इकॉनमी रेट 4.34 का था.

टॉप-5 में युजवेंद्र चहल मौजूद

भारत के चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. चहल ने ऑकलैंड में 2 वनडे मैचों में खेलते हुए 3 विकेट हासिल किए हैं. इस मैदान पर उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 58 रन देकर 3 विकेट रहा है. चहल भी इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्हें टीम में चुना नहीं गया है. वो लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. 

ऑकलैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

• 1. जवागल श्रीनाथ: 4 मैचों में 12 विकेट
• 2. मोहम्मद शमी: 2 मैचों में 5 विकेट 
• 3. राजेश चौहान: 1 मैच में 3 विकेट
• 4. आशीष नेहरा: 2 मैचों में 3 विकेट
• 5. युजवेंद्र चहल: 2 मैचों में 3 विकेट

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: बारिश किरकिरा करेगी मैच का मजा! ऑकलैंड के खराब मौसम के कारण रद्द हो जाएगा पहला ODI? वेदर फॉरकास्ट पर डालिए नजर

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में किन भारतीय गेंदबाजों ने लिया है सबसे ज्यादा ODI विकेट, इस बार एक भी नहीं आएंगे नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button