UP News: सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है अयोध्या का दीपोत्सव… योगी बोले- डबल इंजन सरकार ने बदली सोच – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव के बारे में एक बार फिर प्रदेश की जनता को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि इस दीपोत्सव के जरिये यूपी की जनता को प्रेरक संदेश दिया जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझी आस्था और संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती हैं. श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जातीय विभाजन को राजनीति का आधार बनाने वाली सरकारों ने समाज को जोड़ने वाली इस सांस्कृतिक शक्ति की पूर्णतः उपेक्षा की, वहीं डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत कर इस सोच को बदला और राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदल दिया.

समाज को एक करता है दीपक का प्रकाश

मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूज्य संतगण और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज धर्माचार्यगण, विद्यार्थी, स्वच्छताकर्मी, कुम्हार और व्यापारी सभी समान उत्साह एवं श्रद्धा से इस आयोजन में सहभागी होते हैं. यहां पहचान जाति से नहीं, सहभागिता से होती है. दीप अलग-अलग हाथों में जलते हैं, लेकिन उनका प्रकाश पूरे समाज को एक करता है. यही दीपोत्सव का संदेश है. यही समरस समाज की संकल्पना है.

सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है अयोध्या का दीपोत्सव… योगी बोले- डबल इंजन सरकार ने बदली सोच


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button