Sport : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं करेंगी उनकी फ्रेंचाइजी, धमाकेदार आंकड़े दे रहे गवाई #INA

IPL 2027 Auction : आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर में होने वाला है. इस ऑक्शन का आयोजन इस बार गोवा में होने वाला है, जहां भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेटर्स की किस्मत का फैसला होगा. इस ऑक्शन में पता चल जाएगा कि, कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा और कितने पैसों में उनकी नीलामी होगी. उससे पहले सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की आंतिम तारीख बता दी गई है. 17 नवंबर सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अंतिम मौका होगा, जिस दिन तक वो अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर सकती हैं. 

इससे पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2027 से पहले रिजील और रिटेन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर दी गई थी, जिसे हाल ही में 2 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन उससे पहले आज हम आपको उन 10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजियों के द्वारा रिटेन किया जाना लगभग पक्का है. 

1 – रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस अपने साथ रिटेन करने वाली है. वो टीम के पांच बार के चैंपियन कप्तान हैं. उन्हें हार्दिक पांड्या के बाद दोबार कप्तान बनाने की भी बातें चल रही हैं. ऐसे में उनको रिलीज करने का सवाल ही नहीं उठता है. रोहित शर्मा ने आईपीएल में 2008 से 2026 तक कुल 281 मै में 7,329 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 49 अर्धशतक हैं. उनके बल्ले से 661 चौके और 323 छक्के निकले हैं. रोहित डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.

2 – विराट कोहली 

विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कभी रिलीज नहीं करना चाहेगी. वो टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्लेयर हैं और आईपीएल की शुरुआत से यानी 2008 से RCB के साथ ही बने हुए हैं. उन्होंने टीम को 2025 और 2026 में चैंपियन बनाने में बल्ले के साथ अहम योगदान दिया है. विराट कोहली ने 2008 से 2026 तक 275 पारियों में 9,336 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 113 रन है. कोहली के नाम 9 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्होंने 844 चौके और 316 छक्के लगाए हैं.

3 – शुभमन गिल

शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान है. वो अपने खेल से लगातार दुनिया भर में धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम भी अपने कप्तान को रिलीज नहीं करना चाहेगी. गिल आईपीएल में जीटी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. शुभमन गिल ने आईपीएल में 2018 से 2026 तक 134 मैचों में 4,598 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 129 रन है. गिल ने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम 446 चौके और 152 छक्के हैं. 

4 – वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत बन गए हैं. 15 साल के इस दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ा है और अपनी टीम के लिए अहम मैचों में आतिशी पारियां खेली हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स उन्हें रिलीज करने का सपने में भी नहीं सोचेगी. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 2025 में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 23 मैचों की 23 पारियों में 1,028 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्होंने 81 चौके और 96 छक्के लगाए हैं.  उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है.

5 – अभिषेक शर्मा 

अभिषेक शर्मा इस समय दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद चाहकर भी उन्हें रिलीज नहीं करना चाहेगी. वो एसआरएच की टीम का बैटिंग यूनिट की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं. अभिषेक ने आईपीएल में 2018 में डेब्यू और 2026 तक 92 मैचों की 89 पारियों में 2,379 रन बनाए हैं. अभिषेक के नाम 2 शतक और 13 अर्धशतक हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन है. उन्होंने 224 चौके और 144 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 171.27 है.

6 – ईशान किशन

ईशान किशन को भी सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज नहीं करना चाहेगी. क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उन्हें कप्तान नियुक्त किया था. ईशान ने साल 2026 में बल्ले से आगे उगली और रनों का अंबार लगाया है.ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मैचों में 602 रन बनाए. उन्होंने 2025 तक उनके करियर में 3,600 रन बनाए थे. वो अब तक कुल स्कोर 4,202 रन बना चुके हैं. उनके नाम 1 शतक और 23 अर्धशतक थे. वो 348 चौके और 166 छक्के लगा चुके हैं. 

7 – श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स को श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचा था. वो केकेआर को आईपीएल की ट्रॉफी भी दिला चुके हैं. इस समय अय्यर टीम इंडिया के कप्तान हैं. ऐसे में उन्हें पंजाब की टीम कभी भी रिलीज नहीं करना चाहेगी. श्रेयस अय्यर ने 147 मैचों की 145 पारियों में 4,229 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन है. उनके नाम 1 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्होंने 353 चौके और 182 छक्के लगाए हैं.

8 – तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच रही है. तिलक इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं. अब एमआई भी उन्हें अपना उपकप्तान बना सकती है. ऐसे में उन्हें भी मुंबई इंडियंस रिटेन लगभग पक्का करेगी. तिलक वर्मा ने 2022 से लेकर 2026 सीजन तक 68 मैचों की 65 पारियों में 1,858 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं. तिलक ने 143 चौके और 91 छक्के लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन है. वो अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं. 

9- संजू सैमसन

संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था. ऐसे में उन्हें भी CSK के द्वारा रिलीज किया जाना लगभग नामुमकिन हैं. संजू सैमसन ने आईपीएल में 191 मैचों में 5,181 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन है. संजू के नाम 5 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्होंने 432 चौके और 243 छक्के लगाए हैं. 

10 – रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के अब तक के इतिहास में दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को पक्का रिलीज किया जाएगा. उनकी कप्तानी में RCB ने शानदार खेल दिखाया है और टीम को 2025 और 2026 में लगातार चैंपियन बनाया है. रजत पाटीदार ने आईपीएल में 57 मैचों की 52 पारियों में 1,612 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 112 रन है. उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं. पाटीदार ने 106 चौके और 110 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : 2 वर्ल्ड कप जीता, शतकों का खास रिकॉर्ड… यहां जानिए ग्लेन मैक्सवेल के 14 साल के करियर की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियां

किन 10 भारतीय बल्लेबाजों को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं करेंगी उनकी फ्रेंचाइजी, धमाकेदार आंकड़े दे रहे गवाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button