खबर शहर , Agra News: प्रदेशीय ताइक्वांडो के लिए पसीना बहा रहे आगरा के खिलाड़ी – INA

आगरा। बिजनौर में होने वाली 43वीं उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ आगरा के खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। स्वामी बाग स्कूल, दयालबाग के मैदान पर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से 20 से 22 नवंबर तक मैरिट पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड, बिजनौर के सभागार में प्रतियोगिता होगी। इसमें 43वीं आधिकारिक सीनियर फाइट एवं पूमसे, कैडेट फाइट एवं पूमसे के मुकाबले होंगे। वहीं सब जूनियर और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं खुली श्रेणी में कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगरा के संभावित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, स्वाति शुक्ला, प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ, जतिन बघेल, इशांत कुमार, माधव गौतम, मितुल सिंघल, नवीन कुमार, सूर्यांश रस्तोगी, वात्सल्य दीक्षित, आदित्य सिंह, आर्यवीर सिंह, शिवम उप्रेती, ध्रुव चाहर, सोहंग भटनागर, रोहन कुमार डोअर, विक्रमादित्य, अरशद अंसारी, मुन्ना, गौरांशी कटारा, प्रेरणा चाहर, परी माथुर, यशस्वी गौतम, तनिष्का सिंह, आरिका शुक्ला, एंजल सिंह, प्रियंका सिंह, यशस्वी तिवारी, अनन्या सिंह और इक्षा सत्संगी शामिल हैं।