Sport : भारतीय गेंदबाजों की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, ऑकलैंड में टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 186 का लक्ष्य, अर्शदीप ने चटकाए 4 विकेट #INA

IND vs NZ 1st ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईनड पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने बॉल के साथ कहर बरपाया है. उनका साथ अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने भी दिया, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बना पाई. इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. अब टीम इंडिया को पहले वनडे मैच जीत दर्ज करनी है तो, उसे 186 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने हासिल किए. वहीं गुरनूर बराड़ को 3 विकेट मिले.
न्यूजीलैंड की रही निराशाजनक शुरुआत
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए विल यंग और टिम सीफर्ड आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 22 रन जोड़े. अर्शदीप सिंह ने पहले विल यंग 9 को पवेलियन भेजा और फिर निकोलस हैनरी को 9 रन के निजी स्कोर पर डग आउट की राह दिखाई. इस सबके बीच टिम सीफर्ड ने रनों की गति को बनाए रखा और न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्ड आगे बढ़ाया.
इसके बाद गुरनूर बराड़ एक्शन में आए. उन्होंने पहले टिम सीफर्ड को 38 रनों के निजी स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया और फिर इसके बाद टॉम लैथम (3) को अपनी ही बॉल पर कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद रोहित शर्मा ने एक रन आउट कर न्यूजीलैंड की टीम स्कोर 21.1 ओवर में 97 पर 5 कर दिया.
A stunning one-handed catch on his own bowling! 👌 👌
Gurnoor Brar scalps his second wicket. 👍 👍
Updates ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/UywwZHy7FR
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर हुआ ढेर
इसके बाद अंशुल कंबोज ने अपना जलवा बिखेला और न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई. कंबोज ने पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटरन को 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद नाथन स्मिथ (1) विराट कोहली को दूसरी स्लिप पर एक बेहतरीन कैच थमा बैठे और अंशुल कंबोज का दूसरा शिकार बने.
Anshul Kamboj’s brilliant bowling pays off 🔥
A wicket maiden over for him, with the key wicket of the New Zealand skipper.
Live – https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia pic.twitter.com/Jiq2H0h7Pz
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में एक बार फिर से अर्शदीप सिंह ने अपना जादू बिखेरा. उन्होंने पहले काइल जैमीसन को 1 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया और फिर न्यूजीलैंड को 9वां झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में दिया. ये न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा विकेट साबित हुआ. फिलिप्स ने 51 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनो की पारी खेली.
Arshdeep Singh is enjoying his day out in the middle.
Picks up his fourth wicket as Glenn Phillips is caught at at mid off by Shreyas Iyer.
Live – https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia pic.twitter.com/QhWCLAgHUI
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
अर्शदीप सिंह को मिले सबसे ज्यादा 4 विकेट
इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी को जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने आगे बढ़ाया. इन्होंने 11वें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी कर डाली. जैकब डफी ने 21 बॉल में 3 चौकों के साथ 15 रनों की पारी खेली. वहीं ब्लेयर टिकनर ने 23 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 34 रनों की पारी खेली. टिकनर को आउट कर गुरनूर ने न्यूजीलैंड की पारी के 185 पर समेट दिया. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. वहीं गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : ऑकलैंड में भारत की कमाल की शुरुआत, 100 से पहले ही न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जानें किसने लिए कितने विकेट
भारतीय गेंदबाजों की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, ऑकलैंड में टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 186 का लक्ष्य, अर्शदीप ने चटकाए 4 विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,