यूपी – शाहजहांपुर: हत्यारोपी पति बोला- पत्नी कहना नहीं मानती थी, इसलिए मार डाला; तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह – INA

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में तीन साल पहले मोबाइल फोन के जरिये शुरू हुआ प्रेम, जाति की दीवार तोड़कर शादी की और फिर घरेलू विवाद में खूनी अंत। हत्यारोपी शिवम वर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेशमा उसका कहना नहीं मानती थी। अब उसके पास कोई और चारा नहीं रह गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह पत्नी की हत्या के इरादे से ही उसे मायके से लेकर आया था।




निगोही थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार को शिवम ने अपनी पत्नी रेशमा मौर्या की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी हाथ में तमंचा लेकर काफी देर तक आंगन में खड़ा रहा। ग्रामीण तमंचा देखकर उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में शिवम ने पत्नी की हत्या की वजह बताते हुए कहा कि वह उसका कहना नहीं मानती थी और हर बात उसके विपरीत करती थी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button