Sport : Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के करियर की 10 बेस्ट पारियां, कभी पाकिस्तान तो कभी ऑस्ट्रेलिया को दिया सबसे बड़ा जख्म #INA

Virat Kohli Birthday : भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का आज बर्थडे है. किंग कोहली आज 38 साल के हो गए हैं. उन्होंने 38 साल के होने से सिर्फ एक दिन पहले न्यूजीलैंड में धमाल मचाया और पहले वनडे में ऑकलैंड में 47 रनों की तूफानी पारी खेली. विराट कोहली भारत के सबसे बेहतरीन और चाहेते खिलाड़ियों में से एक हैं. उनको भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पोस्ट कर बधाई दी है. तो आज विराट कोहली के जन्मदिन के मौका पर हम आपको उनकी 10 बेस्ट पारियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे टीमों के खिलाफ आया है. 

1 – पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी 

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अहम मुकाबले में विराट कोहली ने एक धमाकेदार पारी खेली और हार के मुंह से जीत को छीन लिया.  मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस मैच में विराट ने हारिस रऊफ को लगातार दो छक्के लगाकर मैच का रुख बद दिया था. कोहली की इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. भारत ने आखिरी गेंद पर मुकाबला 4 विकेट से जीता.

2 –  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया दम 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली ने साल 2019 में ऐसी पारी खेली, जिसे आज तक कोई भी नहीं भूल पाया है. पुणे टेस्ट में कोहली ने 336 गेंदों पर नाबाद 254 रन बनाए. उनकी इस पारी में 33 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी की बदौलत इस मुकाबले में कोहली ने भारतीय पारी को मजबूती दी और टीम का स्कोर 601/5 तक पहुंचाया. दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 189 रन पर ढेर हो गया और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 137 रन से जीत लिया.

3 – एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ धमाल

विराट कोहली ने 18 मार्च 2012 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में यादगार पारी खेली. विराट कोहली ने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए. उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का लगाया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे. विराट की पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह वनडे क्रिकेट में कोहली का सर्वोच्च स्कोर भी है.

4 – श्रीलंका के खिलाफ कोहली का जलवा

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भी एक यादगार पारी खेली है. उन्होंने होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 86 गेंदों पर नाबाद 133 रन की विस्फोटक पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए. इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 321 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने महज 36.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया.

5 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दहाड़े कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की क्लास भी लगा चुके हैं. विराट कोहली ने 27 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मैच में विराट कोहली ने 51 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 161 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने मुकाबला 6 विकेट से जीता और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

6 – इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बवाल

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है. टेस्ट में अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने धमाल मचाया है. विराट कोहली ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 225 गेंदों पर 149 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 रन बनाए थे, कोहली ने टीम को 274 रनों तक पहुंचाया. उनकी पारी में 22 चौके और 1 छक्का शामिल था.  इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 31 रन से अपने नाम किया.

7 –  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में तहलका

विराट कोहली ने 7 फरवरी 2018 को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 159 गेंदों पर नाबाद 160 रन की बेहतरीन पारी खेली. कोहली ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. भारतीय टीम को 303 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. भारत ने यह मुकाबला 124 रन से जीता था. 

8 – विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी 

विराट कोहली ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 141 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 175 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 1 छक्का लगाया. भारतीय टीम को चौथी पारी में 364 रनों का लक्ष्य मिला था. हालांकि ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 48 रन से जीत लिया लेकिन विराट की पारी चर्चाओं रही थी. 

9 – अफगानिस्तान के खिलाफ विराट का शतक

विराट कोहली ने 8 सितंबर 2022 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए. इस पारी के साथ लगभग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शतक पूरा किया. यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए और जवाब में अफगानिस्तान को 111 रन पर रोक दिया. भारत ने यह मुकाबला 101 रन से जीता.

10 – विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल

विराट कोहली 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रन बनाए थे. भारत ने महज 43.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.

ये भी पढ़ें : ‘मैं सच में बहुत निराश हुआ…’ विराट कोहली के बर्थडे से पहले स्मिथ का बड़ा बयान, जानिए किस बार पर जाहिर की निराशा

Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के करियर की 10 बेस्ट पारियां, कभी पाकिस्तान तो कभी ऑस्ट्रेलिया को दिया सबसे बड़ा जख्म





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button