Sport : दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम #INA

Virat Kohli Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे. इसका मतलब है कि दीवाली का मजा इस बार दोगुना होने वाला है. जहां, एक ओर हर तरफ पटाखों की धूम होगी, वहीं विराट और रोहित मैदान पर धूम धड़ाका करते नजर आएंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ये मैच कहां और कितने बजे से खेला जाएगा.

दीवाली का मजा होगा दोगुना

7 नवंबर को छोटी दीवाली है और क्रिकेट फैंस के लिए त्यौहार का मजा दोगुना होने वाला है, क्योंकि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. जहां, विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. इस बात में कोई शक नहीं है कि ये दोनों खिलाड़ी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं. ऐसे में 7 नवंबर को एक बार फिर क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

विराट-रोहित को खेलते देखने के लिए उठना पड़ेगा जल्दी

अगर आपको विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखना है, तो सुबह-सुबह जल्दी उठना पड़ेगा. पहले मैच की ही तरह दूसरा वनडे मैच भी सुबह ही शुरू होगा. लोकल टाइमजोन के हिसाब से मुकाबला दोपहर में 3 बजे शुरू होगा. मगर, भारतीय समयानुसार, मैच सुबह 7.30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे ही मैदान पर आ जाएंगे. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के समय में लगभग 7.30 घंटे का अंतर है, जिसकी वजह से ही भारत-न्यूजीलैंड के वनडे मैच सुबह-सुबह ही भारत में देखने को मिल रहे हैं.

पिछले मैच में कैसा रहा विराट-रोहित का प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे. मगर, विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 1 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 चौके लगाए और एक छक्का भी लगाया था. विराट ने 145.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. अब ऐसे में दूसरे वनडे मैच में भी विराट और रोहित दोनों के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आप प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिलेगा. आपको बता दें, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण होगा. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर होगी.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के 38वें बर्थडे पर जानिए उनके 10 बड़े रिकॉर्ड, जिनका अगले 50 साल में भी टूटना है मुश्किल

दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button