सीजी- आज छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा?: दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, वज्रपात के संकेत – INA

छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को एक दो जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा हल्की से माध्यम वर्षा होने की सांभावना है। अगले 24 घंटे के बाद पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
पांच नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में)
पखांजूर-8, सुकमा -7, कोंटा -5, माना-रायपुर-एपी -4, लोहाांडीगुडा, रायपुर, गादीरास, पिथौरा -2, लाभाांडी-2, छिंदगढ़, जगरगुांडा, मोहला -1।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो जगहों पर भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 दर्ज किया गया।