Crime- कन्नौज: पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, बच्चों को लेकर खुद चौकी पहुंचा आरोपी पति -#INA

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया और समर्पण कर दिया।
ग्राम जगतपुर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ मोनू का गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे पत्नी सोनम राठौर (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुखवीर ने कथित तौर पर सोनम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। महिला को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।