Sport : 'मैं थोड़ा दुखी हूं, उसे मौके नहीं मिल रहे…' इस खिलाड़ी को नहीं खिलाने पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा? #INA

New Zealand vs India 2nd ODI : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां पर इन दिनों दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम में सुबह से ही एक्शन में दिखाई देंगी, जहां मैच की शुरुआत 7:30 बजे से हो जाएगी. वहीं मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा. ऐसे में इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर नाराजगी जताते हुए बड़ा बयान दिया है. 

मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सिराज के पक्ष में बड़ा बयान दिया है. कैफ ने उनको लेकर दूसरे वनडे मैच से पहले क्या कहा है, किस तरह से टीम मैनेजमेंट को उन्होंने सिराज को नहीं खिलाने के लिए आढ़े हाथों लिया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

मोहम्मद कैफ ने दिया सिराज पर बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘मैं थोड़ा दुखी हूं कि मोहम्मद सिराज को मौके नहीं मिल रहे हैं. वह एक साबित बॉलर है. क्या थ्योरी यह है कि अगले छह महीने नए बॉलर ट्राई करें और फिर नए बॉलर को देखें? मुझे नहीं पता लेकिन सिराज का न खेलना मेरी समझ से बाहर है. अगर उन्होंने सिराज को ड्रॉप किया है, तो यह अच्छा नहीं है, यह सोचकर कि अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और औकिब नबी थोड़ी बैटिंग कर सकते हैं. यह अब एक ट्रेंड बन गया है. इसीलिए कुलदीप यादव भी नहीं खेल रहे हैं’.

आपको बता दें कि, 4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया था. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज को कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के द्वारा जगह नहीं दी गई थी. उनको बैंच पर ही बाहर बैठना पड़ा था. उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था. उनको सिर्फ एक मैच खेलने के लिए दिया था. 

मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा

अब मोहम्दम सिराज को लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर मोहम्मद कैफ का गुस्सा फूट गया है. उन्होंने अब टीम मैनेजमेंट पर ही सीधे तौर पर निशाना साध दिया है. इसके साथ ही टीम मैनेजमैट पर कुलदीप यादव को नहीं खिलाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. अब वेलिंगटन के दूसरे वनडे में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. या फिर टीम इंडिया पिछले मैच की विनिंग प्लेइंग-11 के साथ जाना चाहेगी. जिसमें सिराज और कुलदीप यादव का नाम नहीं था. 

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), आकिब नबी. 

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे से पहले बजी खतरे की घंटी, इस घातक गेंदबाज की होगी न्यूजीलैंड की टीम में एंट्री

'मैं थोड़ा दुखी हूं, उसे मौके नहीं मिल रहे…' इस खिलाड़ी को नहीं खिलाने पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button