Crime- हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ऑटो, अनियंत्रित होकर पलटा, पांच घायल -#INA

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अनियंत्रित ऑटो पलट गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज किया जा रहा है।



छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पवेथा गांव निवासी रामनरेश पाल ने बताया कि वह अपने भाई और पत्नी-बच्चों के साथ गुड़गांव में रहकर ऑटो चलाते हैं। दीपावली के त्योहार पर बृहस्पतिवार रात वह ऑटो से परिजनों को लेकर गांव लौट रहे थे। तभी शुक्रवार सुबह आठ बजे करीब जरिया थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में निकले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

Credit By Amar Ujala

Back to top button