Tach – Happy Dhanteras images: छा जाएगा आपका मैसेज! ChatGPT से बनाएं शानदार धनतेरस GIF, बस कॉपी करें ये 5 प्रॉम्प्ट

नई दिल्‍ली. त्‍योहारों पर आजकल वॉट्सऐप और इंस्‍टाग्राम पर शुभकामना संदेश भेजने की होड़ लग जाती है. आज धनतेरस है. आपके भी फोन पर धड़ाधड़ मैसेज आ रहे होंगे. लेकिन, अक्सर लोग वही पुराने, घिसे-पिटे फॉरवर्डेड मैसेज और स्टैटिक तस्वीरें एक-दूसरे को भेजते रहते हैं. अगर आप चाहते हैं कि इस धनतेरस पर आपका मैसेज सबको पसंद आए और यूनिक हो तो एनिमेटेड GIF बनाकर भेजें. ये जीआईएफ बनाने के लिए आपको किसी ग्राफिक डिजाइनर या महंगे सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है. यह काम आप चैटजीपीटी (ChatGPT) से चुटकियों में कर सकते हैं.

चैटजीपीटी की मदद से आप अपने विचारों को विजुअल रूप दे सकते हैं. चाहे वह गिरते हुए चमचमाते सोने के सिक्के हों, दीपों की टिमटिमाती लौ हो या रंगोली के साथ फूटते पटाखे, बस आपको सही प्रॉम्‍पट लिखना है बाकि काम चैटजीपीटी अपने आप कर देगा. चैटजीपीटी से बनाए गए इस GIF मैसेज को आप वॉट्सऐप, इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं.

चैटजीपीटी से कैसे बनाएं GIF

  • अपने फोन या कंप्यूटर पर ChatGPT ओपन करें.
  • चैट बॉक्स में बताएं कि आप किस तरह का एनिमेटेड GIF बनवाना चाहते हैं.
  • उसमें शामिल होने वाले विजुअल्स जैसे दीये, सिक्के, रंगोली, बैकग्राउंड और लिखे जाने वाले टेक्स्ट के बारे में बताएं.
  • मूवमेंट का ब्योरा दें जैसे सिक्कों का गिरना, रोशनी का चमकना या आतिशबाजी का चलना.
  • प्रॉम्प्ट सेंड करें और AI को एनिमेशन जनरेट करने दें.
  • तैयार GIF को डाउनलोड करके अपने फोन में सेव कर लें.

इन 5 प्रॉम्प्ट्स से बनाएं शानदार GIF

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें, तो नीचे दिए गए 5 प्रॉम्प्ट्स में से अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट सीधे कॉपी करके ChatGPT में पेस्ट कर दें, एक शानदार GIF मैसेज चैटजीपीटी तैयार करके दे देगा.

हैप्पी धनतेरस एनिमेटेड GIF

“धनतेरस के लिए एक शानदार त्योहार-थीम वाला एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें सोने के सिक्के, टिमटिमाती लौ वाला पारंपरिक दीया और गेंदे के फूल शामिल हों. इसमें खूबसूरत सुनहरे फॉन्ट में ‘Happy Dhanteras’ लिखें. एनिमेशन को ट्रेडिशनल भारतीय त्योहारों वाले बैकग्राउंड के साथ इस तरह बनाएं कि वह लगातार और आसानी से रिपीट होता रहे.”

हैप्पी दिवाली एनिमेटेड GIF

“दिवाली की शुभकामनाओं के लिए एक एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें जगमगाते दीये, रंग-बिरंगी रंगोली, सजावटी लालटेन और बैकग्राउंड में आतिशबाजी दिखाई दे. इसमें खूबसूरत फॉन्ट में ‘Happy Diwali’ लिखें. GIF में टिमटिमाती रोशनी और चलती हुई आतिशबाजी शामिल करें. एनिमेशन ऐसा हो कि वह बिना किसी रुकावट के बार-बार चलता रहे.”

धनतेरस पर सोने और गहनों की थीम वाला GIF

“धनतेरस की थीम पर एक एनिमेटेड GIF बनाएं, जिसमें सोने के सिक्के, सोने के आभूषण, सजावटी कलश और जगमगाते दीये शामिल हों. सुनहरी रोशनी के साथ पारंपरिक भारतीय त्योहारों वाला बैकग्राउंड इस्तेमाल करें. सजावटी सुनहरे फॉन्ट में ‘Shubh Dhanteras’ संदेश लिखें. इसमें हल्के चमकदार इफेक्ट्स और स्मूद एनिमेशन शामिल करें.”

दिवाली की आतिशबाजी और जश्न वाला GIF

“एक रंगीन एनिमेटेड दिवाली GIF बनाएं, जिसमें रात के आसमान को रोशन करती आतिशबाजी, जगमगाते दीयों की कतारें, गेंदे के फूलों की सजावट और खूबसूरती से सजा हुआ भारतीय घर दिखाई दे. इसमें आकर्षक फॉन्ट में ‘Wishing you a Happy Diwali’ लिखें. आतिशबाजी को स्वाभाविक तरीके से चलता हुआ दिखाएं और एनिमेशन को इस तरह बनाएं कि वह बिना किसी रुकावट के बार-बार रिपीट हो.”

फैमिली और फ्रेंड्स के लिए पर्सनलाइज्ड विश वाला GIF

“एक पर्सनलाइज्ड एनिमेटेड त्योहारों की शुभकामनाओं वाला GIF बनाएं, जिसमें ‘Wishing you and your family a Happy Dhanteras and Diwali’ संदेश लिखा हो. इसमें पारंपरिक दीये, फूल, सुनहरे चमकदार कण, रंगोली और त्योहारों की रोशनी शामिल करें. भारतीय त्योहारों की गर्मजोशी और खूबसूरती को दर्शाने वाली थीम, आकर्षक टाइपोग्राफी और स्मूद लूपिंग एनिमेशन का इस्तेमाल करें.”

WhatsApp और सोशल मीडिया पर कैसे करें शेयर?

जब ChatGPT आपकी पसंद का एनिमेटेड GIF तैयार कर दे, तो उसे डाउनलोड या एक्सपोर्ट ऑप्‍शन पर क्लिक करके फाइल को अपनी गैलरी में सेव कर लें. इसके बाद आप इसे आम तस्वीरों की तरह ही वॉट्सऐप और इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं.


Source link

Back to top button