Sport : अब राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो सकती है डबल ट्रेड डील, RR और LSG में बनेगा नया समीकरण #INA

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का रोमांच तो अगले साल शुरू होगा, लेकिन उससे पहले फ्रेंचाइजी टीमों की रणनीति ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले क्रिकेट गलियारों में एक और बड़ी ट्रेड डील की खबर ने हलचल मचा दी है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बहुत बड़े खिलाड़ियों की ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. RR और LSG दोनों टीमें आपस में कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं. यानी एक और डबल ट्रेड डील देखने को मिलने वाली है. बता दें कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 4 खिलाड़ियों की डील हुई है.
बल्लेबाज के बदले तेज गेंदबाज की होगी ट्रेड डील
इस ट्रेड का के पीछे की वजह बड़ी वजह दोनों ही टीमों की कुछ जरूरतें हैं. राजस्थान रॉयल्स को अपने तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और मजबूत करना है, जिसके लिए वे लखनऊ सुपर जायंट्स के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था. इसके बदले में राजस्थान की टीम लखनऊ को अपने खेमे से एक शानदार बल्लेबाज देने को तैयार है.
सिर्फ दो नहीं, 3 से 4 खिलाड़ियों पर चल रही है बात
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सिर्फ 2 खिलाड़ियों की ही डील नहीं होगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस मेगा डील में कुल 3 से 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली हो सकती है. तेज गेंदबाज और बल्लेबाज के अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स इस पैकेज के हिस्से के रूप में अपना एक स्पिनर भी राजस्थान रॉयल्स को सौंप सकती है. यानी दोनों टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए एक बड़ी डबल डील तैयार कर रही हैं.
🚨 Mega RR-LSG trade looms
Rajasthan Royals and Lucknow Super Giants are in discussions for a trade, with RR understood . be keen on a fast bowler in exchange for a batter.
More players could be part of the deal. pic.twitter.com/s4jNZsZdNR
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 6, 2026
अभी बातचीत जारी, नाम आने बाकी
दोनों टीमों के बॉस इस अदला-बदली के लिए लगभग राजी हो चुके हैं और परदे के पीछे कागजी कार्रवाई भी काफी आगे बढ़ गई है. हालांकि, सस्पेंस अभी भी बरकरार है, क्योंकि राजस्थान और लखनऊ की टीम ने फिलहाल खिलाड़ियों के नामों को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है. आईपीएल के कड़े नियमों के मुताबिक, जब दोनों टीमें आपस में एग्रीमेंट साइन कर लेंगी, तब बीसीसीआई की हरी झंडी मिलते ही इन बड़े नामों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा. यानी फैंस को थोड़ा सा इंतजार और करना होगा.
फैंस के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?
आईपीएल के इतिहास में ऐसा बहुत कम ही होता है जब 3 या 4 खिलाड़ी एक साथ अपनी टीमें बदलें. आमतौर पर सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों की ही अदला-बदली होती है, लेकिन हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 4 खिलाड़ियों का ऐतिहासिक ट्रेड हुआ था. अब वैसा ही कुछ राजस्थान और लखनऊ के बीच भी होने जा रहा है. अगर यह महा-डील पक्की होती है, तो दोनों टीमों का पूरा समीकरण बदल जाएगा. एक तरफ राजस्थान के फैंस को एक नया खतरनाक तेज गेंदबाज मिलेगा, तो वहीं लखनऊ के फैंस को अपनी ओपनिंग या मिडल ऑर्डर की जान बनने वाला एक धाकड़ बल्लेबाज मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: कब-कहां और किस तारीख को खेली जाएगी विमेंस चैंपियन ट्रॉफी, जानिए कितनी टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा
अब राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो सकती है डबल ट्रेड डील, RR और LSG में बनेगा नया समीकरण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,