Tach – Airtel 299 Plan Return: एयरटेल ने दी राहत, 3 महीने में ही वापस लाया ₹299 वाला प्लान, जानें क्‍या क्‍या है खास

Powered by :

Last Updated:

Airtel 299 Plan Return: भारती एयरटेल ने ग्राहकों को राहत देते हुए अपना लोकप्रिय 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिर से शुरू कर दिया है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं.

एयरटेल ने दी राहत, 3 महीने में ही वापस लाया ₹299 वाला प्लानZoom

एयरटेल ने 299 वाला प्‍लान फ‍िर शुरू क‍िया है.

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक बड़ा यू-टर्न लिया है. कंपनी ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपना पॉपुलर ₹299 वाला प्रीपेड प्लान फिर से शुरू कर दिया है. स‍िर्फ तीन महीने पहले जब टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाई थीं, तब एयरटेल ने इस किफायती प्लान को बंद कर दिया था. लेकिन अब इसकी वापसी हो गई है.

299 का यह प्लान ग्राहकों के लिए एक कम्पलीट डेली-यूज पैकेज है. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है. इंटरनेट यूजर्स के लिए इसमें हर दिन 1.5 GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही, रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी इस पैक में शामिल है.

मिल रहे हैं ये धांसू पैक बेनिफिट्स

  1. डेटा और कॉलिंग के अलावा, एयरटेल इस प्लान के साथ कई कमाल के अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है. इस रिचार्ज पर ग्राहकों को लगभग ₹4,000 की कीमत वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन पूरे 12 महीनों के लिए एकदम फ्री मिल रहा है.
  2. आजकल बढ़ते ऑनलाइन स्कैम को देखते हुए कंपनी एयरटेल सेफ की तगड़ी सुविधा दे रही है. यह रियल-टाइम स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और OTP के जरिए होने वाले बैंक फ्रॉड से सुरक्षा प्रदान करता है.
  3. गानों के शौकीनों के लिए फ्री हैलोट्यून्स का विकल्प है, जिसमें आप हर 30 दिन में कोई भी नई ट्यून सेट कर सकते हैं.

क्यों लिया कंपनी ने यह फैसला?
तीन महीने पहले हुए टैरिफ हाइक के बाद से ही ग्राहक 28 दिन की वैलिडिटी वाले किसी सस्ते और अच्छे प्लान की डिमांड कर रहे थे. ₹299 के इस प्लान के अचानक बंद होने से उन मिडिल क्लास यूजर्स को निराशा हुई थी जिन्हें डेली 1.5 GB डेटा की जरूरत होती है. भारी डिमांड और ग्राहकों को अपने नेटवर्क से बांधे रखने की रणनीति के तहत ही एयरटेल ने यह बड़ा यू-टर्न लिया है. ₹299 के विकल्प के फिर से उपलब्ध होने से एयरटेल ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें


Source link

Back to top button