Sport : 6,6,6,6,4,4,4,4,4,4,4… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर में मचाया तहलका, तूफानी अर्धशतक ठोक दिलाई भारत को 10 विकेट से जीत #INA

Aaryavir Sehwag : टीम इंडिया के लिए अपने खेल से तहलका मचाने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग में धमाल मचा दिया है. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र का बेटा आर्यवीर भी अपने पिता के नक्शे कदम पर गया है. वो भी तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है. आर्यवीर में एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मैदान पर नेपाल के खिलाफ तबाही मचा डाली है. दरअसल, भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया है.
आज यानी 6 नवंबर (शुक्रवार) को अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में इंडिया अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 42.3 ओवर में 10 विकेट पर 128 रनों पर रोक डाला. इसके बाद 19.1 ओवर में इंडिया ने बगैर कोई विकेट खोए 129 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. इस जीत में आर्यवीर सहवाग ने अहम भूमिका निभाई.
The young Indian brigade run through Nepal’s batting line-up, with Arjun Rajput and Ishan Sood leading the charge! 🔥
How quickly will the Boys in Blue get the job done? 👀
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/bvQ6vOrCJ0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
आर्यवीर सहवाग ने खेली तूफानी पारी
19 साल के आर्यवीर सहवाग ने इंडिया-19 के लिए पारी की शुरुआत की. उन्होंने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी कर डाली. इस पारी में आर्यवीर सहवाग ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया 70 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 134.62 का तूफानी स्ट्राइक रेट रखा और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई
Aaryavir Sehwag gets underneath it and sends it sailing over long-on! 🚀
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/9QhEUYHYUf
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
पिता के नक्शे कमद पर आर्यवीर
आर्यवीर अपने पिता के नक्शे कमद पर चल रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग भी मैदान पर तूफानी पारी खेलने और चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. अब आर्यवीर भारत के लिए अंडर-19 में धमाल मचा रहे हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाने से सिर्फ एक पायदान नीचे हैं. अगर वो भारत के लिए बल्ले के साथ ऐसे ही घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते रहे तो, जल्द ही टीम इंडिया में जगह बनाने लेंगे.
A milestone brought up with a six! The Sehwag signature is hard . miss! 😮💨
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/kuzIO94f5x
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
इस मुकाबले में इंडिया अंडर-19 के लिए 18 वर्षीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने भी बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान नेपाल के बॉलर्स की 63 बॉल का सम्मान किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 चौके लगाए और उसकी मदद से 84.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 53 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाजी में ईशान शूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं. वहीं टीम के लिए यशवीर गौड़ ने 3 विकेट हासिल किए हैं. काव्य पटेल और मलन चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : ‘फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है…’ शुभमन गिल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, दूसरे वनडे से पहले बोली बड़ी ये बात
6,6,6,6,4,4,4,4,4,4,4… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर में मचाया तहलका, तूफानी अर्धशतक ठोक दिलाई भारत को 10 विकेट से जीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,