UP News: हरदोई में दर्दनाक हादसा, नहर में कार डूबने से पति-पत्नी और बेटे की मौत; घर लौट रहा था परिवार – INA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गुड़गांव से हरदोई लौट रहे एक परिवार की कार बिलग्राम थाना क्षेत्र में जफरपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी. हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवारों को नहर से बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शाहपुर मोड़ से आगे जफरपुर पुलिया के पास हुआ. कार संख्या UP 32 JP 3118 में सवार लोग गुड़गांव से हरदोई लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया के पास गहरी नहर में जा गिरी. कार के नहर में गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों की मदद से किया गया रेस्क्यू

सुबह करीब चार बजे डायल-112 पर हादसे की सूचना मिली. इसके बाद उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी कांस्टेबल जिगर मोहम्मद और रोहित सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में रमेश (35) पुत्र हरिराम, उनकी पत्नी नीलम (32) और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई. वहीं, कार में सवार आदित्य सिंह (28) पुत्र रामनरेश सिंह घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतक और घायल मूल रूप से हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा में रह रहे थे. गुड़गांव से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. तीन माह के मासूम की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.

क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रामसूरत सोनकर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जफरपुर पुलिया के पास कार नहर में गिरने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

हरदोई में दर्दनाक हादसा, नहर में कार डूबने से पति-पत्नी और बेटे की मौत; घर लौट रहा था परिवार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button