Crime- कानपुर: देर रात पब के बाहर खूनी संघर्ष, कॉलर पकड़कर पांच सेकंड में जड़े चार थप्पड़, युवक के सिर पर फोड़ी बोतल -#INA

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित एक नामी पब के बाहर देर रात युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर शराब की कांच की बोतल फोड़ दी। वहीं, एक युवक कॉलर पकड़कर दूसरे को ताबड़तोड़ चार थप्पड़ मारता रहा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो में युवकों के बीच गालीगलौज और हाथापाई के बाद एक युवक बोतल से हमला करता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरा युवक कॉलर पकड़कर महज पांच सेकंड में चार थप्पड़ जड़ देता है। पब के बाहर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। मारपीट की वजह और शामिल युवकों की पहचान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button