सीजी- दीपावली 2026: धनतेरस और दीपावली में रायपुर ऑटोमाबाइल्स सेक्टर में जमकर उछाल,ग्राहकों को मिल रहे ये ऑकर्षक ऑफर – INA

धनतेरस और दीपावली में ऑटोमाबाइल सेक्टर में जमकर उछाल देखा जा रहा है। इस दौरान इस सेक्टर में ग्राहको की जमकर भीड़ देखी जा रही है। ऑटोमाबाइल शो रूम ऑनर्स ग्राहकों को जमकर विशेष ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में कई ग्राहक दो से तीन महीने पहले ही गाड़ियों की बुकिंग करा ली थी। इस वजह से धनतेरस और दीवापवली में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।लोग धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए नवरात्रि और पुष्य नक्षत्र में ही बुकिंग कर ली थी।


एमएलसी ऑटोमोटिव्स रायपुर के ऑनर और ऑटोमाबाइल एक्सपर्ट जयदीप खनूजा ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि इस बार कारोबार में 25 प्रतिशत कारोबार की उम्मीद है। इस तरह वित्तीय वर्ष में 30 से 35 फीसदी तक कारोबार की उम्मीद बढ़ गई है। ग्राहकों विशेष ऑफर दिये जा रहे हैं। फोर्स मोटर्स के डीलर खनूजा ने बताया कि पिछली दिवाली की तुलना में इस बार बिना जीएसटी इंपेक्ट के बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। ग्राहकों को हर खरीदी के साथ शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं। चांदी का सिक्का, फ्रीज, समेत कई इलेक्ट्र्क गैजेट दिये जा रहे हैं। 


ऑटोमोबाइल सेक्टर: जमकर हुई खरीदारी, पहले से बुकिंग

रायपुर डीलर्स ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (राडा) के अनुसार, राजधानी में  3 हजार कारों, 12 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं प्रदेशभर में 1.30 लाख दोपहिया और 10 हजार से ज्यादा कारें बेची गई। 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी और तिपहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। राडा का दावा है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार होगा। प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा कारें, 1.30 लाख दोपहिया, 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी व थ्री-व्हीलर बिके। व्यापारिक संगठनों ने प्रदेशभर में 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का दावा किया है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button